फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में गई बसें, यात्री भटकते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। निर्वाचन ड्यूटी के लिए अधिगृहीत की जा रहे निजी क्षेत्र के वाहनों के साथ रोडवेज की बसें भी लगाई गई हैं, जिससे कई रूटों पर बसों का संचालन काफी कम हो गया है।
विज्ञापन

चुनावी रैलियां भी निजी क्षेत्र की बसों की उपलब्धता को कई रूटों पर कम कर रहीं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। रविवार को कई रूटों पर रोडवेज की बसों की तो कमी रही ही, साथ ही स्थानीय रूटों पर निजी क्षेत्र के सवारी वाहनों का टोटा रहा।
चुनावी रैलियों में गई निजी क्षेत्र की बसों से रविवार को काफी दिक्कतें रहीं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सवारी वाहनों की तलाश में भटक रहे लोगों को जहां जितनी दूर के लिए जो वाहन मिले उन्हीं पर सवार हो लिए।
विज्ञापन

जिनको वाहन नहीं मिले वे पैदल ही निकल पड़े। खासतौर से जिला मुख्यालय से 10 से 20 किमी के परिधि में स्थित कस्बों एवं गांवों के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा।
बड़ी दूर के सफर के लिए लोगों ने बसों की अनुपलब्धता के चलते यात्रा से परहेज किया, जबकि जिन लोगों को जरूरी कार्य से गंतव्य तक के लिए आना जाना था, उन्होंने घंटों बसों का इंतजार किया।
चुनाव ड्यूटी में सभी डिपो से बसें गई हैं। इससे कुछ बसों की कमी है, मगर सभी जरूरी रूटों पर बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों की रूट पर उपलब्धता के हिसाब से बसों का रूट आदि बदल कर मुहैया कराई जाती हैं।
विज्ञापन

- आरके त्रिवेदी, आरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें