सवायजपुर। फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के ग्राम बड़ा केशव निवासी जाहर सिंह (45) बुधवार की दोपहर पत्नी मीना (40) के साथ बाइक से फर्रुखाबाद की ओर जा रहे थे। रास्ते में कटरा बिल्हौर हाईवे पर ग्राम खमरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पति पत्नी, दोनों घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चला रहे जाहर सिंह ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने मीना को फर्रुखाबाद रेफर कर दिया है।
पति जाहर सिंह ने बताया कि बुधवार को वह हरदोई स्थित न्यायालय में पेशी पर आया था। यहां से वापस जाते वक्त और उसकी पत्नी, दोनों हादसे का शिकार हो गईं। एसओ पाली वेणी माधव त्रिपाठी ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।