फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की जेब से 80 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्राइवेट बस से बुधवार को कछौना से संडीला ई-रिक्शा खरीदने जा रहे युवक की जेब से जेबकतरों ने 80 हजार रुपये पार कर दिए। संडीला बस अड्डे पर पहुंचने पर उसे जेब कटने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के गांव मवई निवासी सर्वेश खेती बाड़ी करता है। बुधवार की दोपहर वह बस से संडीला ई-रिक्शा खरीदने जा रहा था। उसकी जेब में 80 हजार रुपये थे। रास्ते में जेब कतरों ने उसकी जेब काटकर 80 हजार रुपये पार कर दिए।
संडीला बस अड्डे पर बस से उतरने के बाद उसने जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। उसके शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। कोतवाल सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कछौना से आते समय रास्ते में घटना हुई है। इस संबंध में पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें