फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार,दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौढ़ा में चार नवंबर को हुई अधेड़ की हत्या में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

कौढ़ा निवासी श्यामबरन (56) खेती करता था। परिजनों ने बताया कि चार नवंबर की देर रात उसके छोटे भाई राजेश का गांव निवासी सुशील से विवाद हो गया था। विवाद में सुशील ने राजेश पर हमला कर दिया था। विवाद की सूचना मिलने पर श्यामबरन बीच-बचाव करने पहुंचा था, इसी दौरान हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी।
पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर सुशील, कमलेश, नरेश, छोटू, सत्यनरेश, सूरज के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार सुबह पुलिस ने कमलेश, सुशील, नरेश व छोटू को गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक गंगेश शुक्ला ने बताया दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें