फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया की चपेट में आए युवक की मौत, कई बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। गर्मी बढ़ने के साथ डायरिया ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। कस्बे के मोहल्ला नागर के डायरिया पीड़ित युवक की शुक्रवार रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। दर्जनों लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। सीएचसी में उनका इलाज चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभावित इलाके में टीम भेजकर मरीजों की जांच करा दवा वितरित कराई जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला नागर निवासी नाजिम (46) पुत्र वलीउल्ला की पांच जून को उल्टी दस्त आने से तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने बताया कि उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। राहत मिलने पर परिजन उसे सीएचसी से घर ले आए थे। शुक्रवार को नाजिम की फिर से हालत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन देर शाम उसकी सांसें थम गईं। वहीं तीन दिन में उल्टी और दस्त से पीड़ित मोहल्ला नागर निवासी अब्दुल लतीफ (18), मुशीरुद्दीन (25), महविश (7) पुत्री शकील, आयशा (25), नाजिम (46) पुत्र वलीउल्लाह, नबियन (48) पत्नी शरीफुद्दीन, शकीला (42) पत्नी जाकिर, सालिम (8) पुत्र अली अहमद, नबी अहमद (35) पुत्र रफीक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई अन्य लोग भी डायरिया की चपेट में हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एएनएम समेत अन्य स्टाफ को संबंधित मोहल्ले में कैंप कर रोगियों की जांच करने व दवा वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डायरिया का रोग गंदगी के कारण फैलता है। पिछले कुछ दिनों में नगर में कई लोग डायरिया की चपेट में आए हैं। उन्होंने नगर पालिका को प्रभावित मोहल्लों में सफाई कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें