फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस ने वार्डब्वाय को बचाया, डॉक्टर को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला चिकित्सालय के आईसीयू में गुरुवार रात वार्ड ब्वाय के महिला के साथ रंगरेलियां मनाने पर हुए हंगामे पर सीएमएस की कार्रवाई चर्चा में है। उन्होंने वार्ड ब्वाय को बचाकर सूचना देने वाले डॉक्टर को ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में गुरुवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद भी वार्ड ब्वाय रुक गया था। रात 12 बजे उसने आईसीयू की बिजली गुल कर दी थी और महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया था। ये देखकर तीमारदारों ने हंगामा कर दिया था। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉ. शेर सिंह ने वार्ड ब्वाय को फटकार लगाकर बाहर निकाल दिया। शुक्रवार को डॉ. शेर सिंह ने पूरे प्रकरण से सीएमएस डॉ. एके शाक्य को अवगत कराया। सीएमएस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी। शनिवार को सीएमएस का रुख बदल गया। घटना के आरोपी वार्ड ब्वाय और उसके सहयोगी के विरुद्ध कार्रवाई की जगह उन्होंने डॉ. शेर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर दी। डॉ. शेर सिंह ने बताया कि वह लिखित जवाब सीएमएस को देंगे। वार्ड ब्वाय के विरुद्ध कार्रवाई न होने की चर्चा अस्पताल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें