फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में लापरवाही पर डीएम ने 14 अफसरों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना वैक्सीन लगाने के अभियान में लापरवाही बरतने पर डीएम अविनाश कुमार ने 14 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी को पत्र भेजकर इसके निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसकी सफलता के लिए डीएम अविनाश कुमार ने वृहद रणनीति बनाई है। बीईओ और बीडीओ के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारियों को भी टीकाकरण अभियान में लगाया गया है। डीएम ने 15 नवंबर की शाम ऑनलाइन टीकाकरण अभियान की समीक्षा की थी।
इस दौरान टड़ियावां, अहिरोरी, भरखनी, हरपालपुर और सांडी विकास खंडों की स्थिति बेहद खराब मिली। जनपद में सबसे कम प्रगति इन्हीं पांच विकास खंडों में है। इसे गंभीरता से लेकर डीएम ने पांचों जगहों के बीईओ और टड़ियावां, अहिरोरी, हरपालपुर और सांडी के बीडीओ का एक-एक दिन का वेतन रोक दिया है। टड़ियावां, अहिरोरी, भरखनी, हरपालपुर और सांडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन भी डीएम ने रोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें