फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो मकानों का ताला तोड़कर 1.10 लाख चोरी

Mon, 14 Aug 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। कोतवाली क्षेत्र के गांव बक्सर स्थित दो मकानों का ताला तोड़़कर चोरों ने 1.10 लाख रुपये की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी अमर सिंह ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि पड़ोस में ही वह अपना मकान बनवा रहा है। जिसके कारण सोमवार को अपने पुराने मकान का ताला लगाकर बच्चों के साथ निर्माणाधीन मकान पर चला गया। दोपहर में खाना खाने के लिए जब वह घर पहुंचा, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर पहुंचने पर उसने देखा कि चोरों ने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखी 80 हजार रुपये की नकदी और चांदी की पाजेब चोरी कर ली हैं।

वहीं हरोड़ा रोड गली नंबर तीन निवासी कविता शर्मा ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह घर का ताला लगाकर पास में ही स्थित बैंक शाखा में किसी काम से गई थी। इसी बीच घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक स्पष्ट नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि घटनास्थलों का निरीक्षण किया गया है। वहीं सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें