फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद ने इज्जत की दागदार: बाइक पर घुमाने के बहाने ले गया किशोरी को, खेत में ले जाकर लूटी अस्मत

Sat, 15 Apr 2023 08:33 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली

सार

17 वर्षीय किशोरी ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि शुक्रवार को वह आंबेडकर जंयती पर आयोजित रैली को देखने के लिए गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ स्थित सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी को बाइक पर घुमाने के बहाने खेतों में ले जाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी समेत उसकी मदद करने वाले दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

17 वर्षीय किशोरी ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि शुक्रवार को वह आंबेडकर जंयती पर आयोजित रैली को देखने के लिए गई थी। जहां पर उसे गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर निवासी चांद मिला, जो उसका परिचित है। पीड़िता का कहना है कि रैली के दौरान चांद ने उसे बाइक पर घुमा कर लाने के लिए कहा। 

आरोपी के झांसे में आकर वह उसके साथ बाइक पर बैठ गई। उसके साथ दूसरी बाइक पर मुर्सलीन निवासी गांव सरूरपुर व एक अन्य युवक भी था। तीनों उसे गांव वैठ के जंगल में ले गए। जहां चांद ने खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आहट होने पर आरोपी उसे वहीं पर छोड़ कर भाग निकले। 

खेत से बाहर निकलने पर उसे पुलिस जीप गश्त करती हुई दिखाई दी। जिसके बाद उसने पुलिसकर्मियों को अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घटना में मुख्य आरोपी चांद और उसके साथी मुर्सलीन निवासी गांव सरूरपुर को शनिवार की सुबह वैठ मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जिनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें