फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए गिरा सुशील का जमीर: बलकटी से गर्दन काट शव कुएं में दफनाया, टिल्लू की गली सड़ी लाश बरामद

Sat, 25 Mar 2023 09:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़

सार

जमीन के विवाद में भाई ने भाई की गर्दन काटकर कुएं में फेंक दिया। हत्या का खुलासा होने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
कुएं से निकाला गया टिल्लू का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव चितौली में जमीनी विवाद में भाई ने सगे भाई की बलकटी से हत्या कर शव कुएं में दफन कर दिया। शनिवार को ग्रामीणों ने शक होने पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने गला सड़ा शव कुएं से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव चितौली निवासी पवन कुमार उर्फ टिल्लू (55) शराब पीने का आदी था। शराब के कारण ही वह 12 साल पहले फौज की नौकरी छोड़कर गांव आ गया था। शराब के कारण ही उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। अब वह अपने भाई सुनील और मां के साथ गांव में रहता था। दो मार्च से वह लापता था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि भाई सुनील ने उसकी हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस ने सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सनसनीखेज खुलासा किया।

सीओ ने बताया कि पूछताछ में सुनील ने बताया कि दो मार्च को वह ट्रैक्टर ट्रॉली से भाई पवन के साथ खेत पर जा रहा था। इसी दौरान जमीन में हिस्सा मांगने को लेकर उसका भाई से विवाद हो गया। गुस्से में आकर सुनील ने बलकटी से पवन की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बोरी में शव को डालकर उसे खेत पर ले गया और सूखे पड़े एक कुएं उसकी शव को दबा दिया। 
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार शाम उसकी निशानदेही पर कुएं से शव बरामद कर लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ वरुण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें