फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागड़पुर में मकान से लाखों की नकदी और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागड़पुर में मकान से लाखों की नकदी व गहने चोरी
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर में चोरों ने धावा बोलकर एक मकान से लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट में 25 हजार की नकदी और कुछ आभूषण दिखाए हैं। बाकी आभूषण और नकदी को विवेचना के दौरान जोड़ने की बात कहकर पुलिस बहका रही है।
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात उनका पुत्र हरजीत सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर के ही आंगन में सोया हुआ था। चोर रास्ते के सहारे मकान की खिड़की काटकर घुस गए और लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। हरजीत सिंह ने बताया कि चोर उसके घर से 3.20 लाख नकदी और 10 लाख कीमत के गहने चोरी करके ले गए हैं। लेकिन पुलिस ने महज 25 हजार और कुछ आभूषण चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस से वह रिपोर्ट में बाकी आभूषण और नकदी को जोड़ने की गुहार लगा रहे हैं, पुलिस विवेचना में ही इन्हें शामिल करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात भी गांव में पहुंचे चोर
चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि गांव में सोमवार को लाखों की चोरी को अंजाम देने के बाद मंगलवार रात को फिर से गांव पहुंच गए। लेकिन जाग होने पर वह भाग निकले। रात में ही ग्रामीणों ने जंगलों को खंगाला, लेकिन चोर हत्थे नहीं चढ़ सके। प
विज्ञापन

कोट -
बागड़पुर में चोरी का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित पक्ष के बयान फिर से लिए जाएंगे, यदि अधिक आभूषण और नकदी चोरी हुई है तो उसे भी रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - वैभव एसएन पांडेय, सीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें