फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, योजना को समझें युवा: अरुण सिंह

विज्ञापन
प्रेसवार्ता में बोलते भाजपा के प्रदेश मंत्री अरुण सिंह। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
अग्निपथ पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, योजना को समझें युवा: अरुण सिंह
विज्ञापन

हापुड़। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। युवाओं को योजना को समझना होगा। केंद्र सरकार ने युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए सेना भर्ती में नई योजना अग्निपथ को जारी किया है। इस योजना के जरिए सरकार युवाओं को सेना में जाने का अवसर दे रही है।
प्रीत विहार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में अरुण सिंह ने कहा कि विपक्षी नेताओं और कुछ तथाकथित बुद्धिजीवियों को इस योजना के उज्ज्वल भविष्य में अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। यही वजह है कि वह लोग युवाओं को भ्रमित कर उकसाने का काम कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में युवाओं को भी अग्निवीर बनकर एक अच्छे रोजगार के साथ चार साल देश की सेवा का अवसर मिलेगा। जिनमें एक चौथाई सेना में आगे की सर्विस पूरा करेंगे। इसके अलावा तिहाई अग्निवीर को एकमुश्त लगभग 12 लाख की धनराशि के साथ अपने जीवन में बेहतर करने के लिए स्वतंत्र होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के दिन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस की घोषणा कराने का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। वर्ष 2014 में इंटरनेशनल नेशन में जब इस विषय को रखा गया, तो 177 देशों ने इसे पारित किया। उन्होंने कहा कि आज देश के 75 हजार स्थानों पर योग दिवस के कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश राणा, विधायक धौलाना धर्मेश तोमर, पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह, मनोज तोमर, श्यामेंद्र त्यागी, अमित त्यागी, अनिरूद्ध कस्तला, कविता माधरे शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें