फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मांझे से युवक घायल, गर्दन में आए 16 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मांझे से युवक घायल, गर्दन में आए 16 टांके
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक सुरेंद्र कुमार चीनी मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसका गला कट गया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी गर्दन पर 16 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी सुरेंद्र कुमार रविवार शाम बाइक से स्याना अपनी रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह गढ़ रोड फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पतंग के चीनी मांझे की चपेट में आ गया। मांझा ने उसके गले को काफी गहराई तक काट दिया। काफी खून बहने से वह बेहोश हो गया। जिसे देख राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां युवक को चिकित्सकों ने 16 टांके लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बेचा जा रहा है चीनी मांझा
शासन द्वारा प्रतिबंध के बावजूद जिले में चीनी मांझा धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। जिले के बाजारों में चीनी मांझे की बिक्री खुलेआम हो रही है, लेकिन स्थानीय प्रशासन इसे बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। पहले भी कुछ दिन के लिए अभियान जरूर चला था, लेकिन अब फिर दुकानों पर मांझे की बिक्री बढ़ गई है।
कोट-
मामला संज्ञान में आया है। जिले में अभियान चलाकर चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर इस पर अंकुश लगाया जाएगा- दिग्विजय सिंह, सदर एसडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें