फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रहे परिवार पर छींटाकशी करने पर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
छत पर सो रहे परिवार पर छींटाकशी करने पर हुई मारपीट
विज्ञापन

धौलाना। छत पर सो रहे परिवार पर पड़ोसी द्वारा की गई छींटाकशी ने मारपीट का रूप ले लिया। पड़ोसी बात इतनी आगे बढ़ गई कि पड़ोसी ने छत पर सो रहे यासीन को छत से नीचे फेंक दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेरठ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद के दौरान नौ लोग घायल हुए हैं।
गांव नारायणपुर में रहने वाला यासीन मिस्त्री अपने परिवार के साथ बिजली की अघोषित कटौती होने के कारण छत पर सो रहा था। यासीन के मकान से सटे मकान में सोफा मिस्त्री ताज मोहम्मद के मजदूर रहते हैं। वह मजदूर भी घत पर पहुंच गए और यामीन परिवार पर छींटाकशी करने लगे। जिसका यासीन ने विरोध किया। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने यासीन को छत के ऊपर से नीचे फेंक दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष से ताज मोहम्मद, जावेद ,नियाज मोहम्मद ,अर्जुन घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से यासीन, सोनू, शौकीन और इनसाद घायल हो गए हैं । विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यासीन की हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सक ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। मामला दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें