फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

हापुड़। थाना कोतवाली क्षेेत्र के मोहल्ला न्यू गणेशपुरा में चोरों ने बैंक प्रबंधक के बंद पड़े मकान का ताला तोड़ उसमें रखे लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह ताले टूटे देखकर पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला न्यू गणेशपुरा निवासी अजय कुमार दिल्ली के द्वारिका स्थित पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक के पद के तैनात हैं और वहीं परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि मकान 24 अप्रैल से बंद था और वे परिवार के साथ दिल्ली थे। इसी बात का फायदा उठाकर मंगलवार रात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने इत्मिनान से पूरा घर खंगाल लिया। चोर यहां रखे लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने ताले टूटे पड़े देखकर उन्हें फोन पर सूचना दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बैंक प्रबंधक के छोटे भाई प्रशांत कुमार ने तहरीर दी है। सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें