फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ हुए बदमाश, 36 दिन में सातवीं लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ हुए बदमाश, 36 दिन में सातवीं लूट
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बेखौफ बदमाश हत्या, लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, 36 दिन में जिले में सातवीं लूट हुई है, जिसमें एक युवा व्यापारी की मौत भी हो चुकी है। बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से छिप जाते हैं। पुलिस कार्रवाई के नाम पर लकीर पीटती रह जाती है। पिलखुवा और हापुड़ में हुए हंगामे को देखकर यही लग रहा है कि व्यापारी वर्ग अब अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगा है।
हापुड़ के जिला बनने के बाद से जनता को सुरक्षित माहौल देने के लिए जिले में पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ी है। लेकिन हाल के दिनों में हुईं आपराधिक घटनाओं से ऐसा लग रहा है कि हापुड़ में पुलिस है भी या नहीं। अगर है और छुट्टी पर भी नहीं है तो फिर बदमाशों के अंदर पुलिस का खौफ क्यों नहीं है ? पिछले 36 दिन के अंदर जिले में सात लूट हो चुकी हैं। आसपास के जनपदों में भी एकाएक लूट की घटनाएं बढ़ी हैं, बुलंदशहर और गाजियाबाद में बैंक और पेट्रोलपंप कर्मियों से लाखों की लूट हो चुकी है। वहीं जनपद में पिलखुवा में किराना व्यापारी पिता-पुत्र पर बदमाशों ने हमला किया। जिसमें व्यापारी पुत्र मयंक की सिर में गोली लगने से अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। व्यापारियों में इसको लेकर अभी गुस्सा कम नहीं हुआ, वहीं मंगलवार को बदमाशों ने हापुड़ के इंद्रलोक कॉलोनी में किराना व्यापारी से सात लाख लूट लिए और विरोध करने पर पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मार्च से अब तक लूट की घटनाएं
* 13 मार्च-धौलाना के देहरा गांव में धन्ने पुत्र महफूज के बदमाशों ने तमंचे की नोक पर ढाई लाख व आभूषण लूट।
* 13 मार्च-कोवातली हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला ओम विहार निवासी अभिनव गर्ग से तमंचे के बल पर चेन लूटी।
* 27 मार्च-बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के रझैटी निवासी भाई बहन से सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा बिजलीघर के पास लूट।
* 29 मार्च-बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के स्याना रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से तमंचे के बल पर 42 हजार की लूट।
* 01 अप्रैल-पिलखुवा में हाईवे किनारे खेड़ा गेट निवासी पिता पुत्र से लूट, गोली लगने से घायल पुत्र की मौत।
---
-अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा-
पुलिस अपना काम कर रही है, बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। किसी भी स्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। विवेचनाओं में तेजी के आदेश दिए गए हैं। - सर्वेश कुमार मिश्रा, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें