फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से दो दिन लू का प्रकोप, 41 डिग्री पहुंचेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से दो दिन लू का प्रकोप, 41 डिग्री पहुंचेगा पारा
विज्ञापन

हापुड़। भीषण गर्मी के साथ अब लू का प्रकोप भी लोगों को सताएगा। मौसम विभाग ने सात व आठ अप्रैल को लू के कारण हीट स्ट्रोक को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। दो दिन तक गर्म हवाएं चलेंगी और इनसे लोगों को अपना बचाव करना होगा। वहीं तापमान भी 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा है।
मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है और तेज झुलसा देने वाली गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। अप्रैल माह के पहले ही पांच दिनों में तापमान सामान्य से ऊपर जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। मगर अब मौसम विभाग ने लू को लेकर दो दिन का अलर्ट घोषित किया है। सात व आठ अप्रैल को भीषण लू चलेंगी और लोगों को इनसे अपना बचाव रखना होगा। कल से तापमान और बढ़ने के आसार रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में 41 डिग्री तक तापमान जाएगा और गर्म हवाओं के साथ झुलसाने वाली गर्मी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में तापमान की स्थिति
बुधवार --- 39 डिग्री
बृहस्पतिवार --41
शुक्रवार --- 41
शनिवार --- 41
रविवार --- 41
सोमवार --- 41
डिग्री सेल्सियस में तापमान रहेगा।
ये सावधानियां बरतें
* गर्मी में बाहर जाते हल्के कपड़ों का प्रयोग करें, बिना भोजन के घर से बाहर न निकलें
* कान व सिर को हल्के कपड़े से ढककर रखे, धूप से बचाव के लिए छाते का प्रयोग करें
* पानी ज्यादा से ज्यादा पीए और हल्के पेय पदार्थों का सेवन करें।
* धूप में ज्यादा देर तक खड़े न हों, लू में सफर कम करेंगे तो बेहतर रहेगा।
लू के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में लोगों को सेहत का ध्यान रखना होगा। बेवजह घर से बाहर न निकलें, बच्चों को भी लू से बचाएं। परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं
- डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ हापुड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें