फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा होगा सफर : एक अप्रैल से टोल टैक्स में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगा होगा सफर - एक अप्रैल से टोल टैक्स में इजाफा
विज्ञापन

हापुड़। एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल प्लाजाओं पर टैक्स में इजाफा होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से फिलहाल छिजारसी टोल की दरें घोषित की गई हैं। यहां हल्के चार पाहिया वाहनों को एक तरफ से दस रुपये अधिक देने होंगे। जबकि भारी वाहनों को इससे भी अधिक खर्च करना होगा। जिले में स्थित दो और टोल प्लाजाओं की टैक्स दरों की सूची अभी जारी नहीं हुई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक अप्रैल से सभी टोल प्लाजाओं पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। जिसके अनुसार अब पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा से होकर जाने वाले वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। इसके तहत हल्के चार पहिया वाहनों को एक तरफ से 130 के बजाय 140 रुपये देने होंगे जबकि दोनों ओर से यह धनराशि 210 रुपये देनी होगी। हल्के व्यवसायिक वाहनों को 230 रुपये देने होंगे। जबकि दोनों ओर से यह धनराशि 345 होगी।
विज्ञापन

छोटे से जिले में तीन टोल
जिले के तीनों सीमाओं पर टोल प्लाजा है। ऐसे में लोगों को छोटे से दायरे में टोल चुकाना पड़ता है। अब टोल की दरें बढ़ने से रोज बाहर आने जाने वाले लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। - अमित गुप्ता, व्यापारी।-फोटो-32
हापुड़ के लोगों को मिले छूट
छोटे से जिले में तीन टोल प्लाजा हैं। ऐसे में जिले के लोगों को शहर से बाहर निकलते ही टोल देना पड़ता है। शासन को चाहिए कि हापुड़ लोगों को टोल टैक्स में कुछ राहत मिले। - नितिन चुग, कारोबारी।-फोटो-33
विज्ञापन

कोट-
टोल प्लाजा के प्रबंधक बुद्धि प्रकाश ने बताया कि टोल प्लाजा से बीस किलो मीटर दायरे में हल्के वाहनों के लिए मासिक पास 315 रुपये कर दिया गया है। एक अप्रैल से नई दरें लागू कर दी जाएंगी।
एक अप्रैल से छिजारसी टोल की नई दरें -
वाहन एक तरफ दोनों तरफ मासिक पास
हल्के वाहन 140 210 4715
हल्के व्यवसायिक वाहन 230 345 7615
बस ट्रक 480 720 15955
थ्री एक्सिल व्यवासिक वाहन 520 785 17405
हैवी मल्टी एक्सिल वाहन 750 1125 25020
सेवन एक्सिल वाहन 915 1370 30460
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें