फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें, पंद्रह दिन में शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
21 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें, 15 दिन में शुरू होगा काम
विज्ञापन

हापुड़। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले की चार और सड़कों के निर्माण की अनुमति मिल गई है। करीब 21 करोड़ में इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 15 दिन में इन सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
जिले के गांवों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों की की स्थिति जर्जर हालत में हैं। हापुड़ में चार सड़कों में धौलाना से देहरा पटरी से माधापुर होते हुए गालंद तक, धौलाना से हावल, जोदापुर होते हुए बझैड़ा खुर्द होकर देहरा तक, मेरठ बुलंदशहर हाईवे से हरसिंहपुर होते हुए सालेपुर कोटला तक, गढ़ मेरठ रोड से झड़ीना तक और बाबूगढ़ से चांदनेर होते हुए रजापुर मार्ग के निर्माण के लिए शासन से अनुमति मांगी गई थी। इन सभी सड़कों की शासन से अनुमति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अधिकारियों के अनुसार अगले 15 दिन में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा वहीं दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। इससे करीब 40-50 गांवों के लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
सड़कों के निर्माण के लिए शासन से अनुमति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। अगले माह तक इन सड़कों पर निर्माण शुरू हो जाएगा।-प्रवीण कुमार, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई।
बनने वाली सड़कें, उनकी लंबाई और कुल लागत -
1-धौलाना से देहरा पटरी से माधापुर होते हुए गालंद तक-लंबाई 5.80 किमी, लागत-3.74 करोड़
2-धौलाना से हावल, जोदापुर होते हुए बझैड़ाखुर्द होते हुए देहरा तक, लंबाई-5.6 किमी, लागत -3.81 करोड़
3-मेरठ बुलंदशहर हाईवे से हरसिंहपुर होते हुए सालेपुर कोटला तक, लंबाई-6.6 किमी-लागत-4.46 करोड़
4- गढ़ मेरठ रोड से झड़ीना तक-8.2 किमी-लागत-5.27 करोड़
5-बाबूगढ़ से चांदनेर होते हुए रजापुर मार्ग, लंबाई-5.1 किमी, 3.44 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें