फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट रही नाबालिग से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से लौट रही नाबालिग से छेड़छाड़
विज्ञापन

हापुड़। स्कूल से घर लौट रही कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री नगर स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। पिछले कुछ दिन से पिलखुवा क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर निवासी एक युवक स्कूल आते-जाते वक्त पुत्री का पीछा कर रहा है। आरोपी उससे छेड़छाड़ करता है। मंगलवार को पुत्री स्कूल से घर वापस लौट रही थी। आरोपी ने रास्ते में उसे रोक लिया और छेड़छाड़ की। मदद के लिए पीड़िता ने शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गया। डरी सहमी पुत्री घर पहुंची और आपबीती सुनाई। पिता छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें