फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बाद 5300 छात्रों को मिलेंगे स्मार्ट फोन और टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव बाद 5300 छात्रों को मिलेंगे स्मार्ट फोन और टैबलेट
विज्ञापन

हापुड़। आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शासन ने छात्रों को स्मार्ट फोन और टैबलेट देने की घोषणा की थी। हापुड़ से करीब 22 हजार छात्रों ने आवेदन किया था, जिसमें सिर्फ 200 को ही टैबलेट मिल पाए हैं, 2600 स्मार्ट फोन और 2700 टैबलेट का स्टॉक जिले को आवंटित हुआ है, लेकिन आचार संहिता के कारण वितरण नहीं हो सका है।
कोरोना महामारी में स्कूल/कॉलेजों के बंद हो जाने से छात्रों की शिक्षा काफी प्रभावित हुई। ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई, लेकिन छात्रों के पास उपकरण नहीं होने के कारण इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया। शासन द्वारा तकनीकी कोर्स करने वाले छात्रों को टैबलेट और नॉन तकनीकी पाठ्यक्रम की पढ़ाई करने वाले छात्रों को स्मार्ट फोन देने का निर्णय लिया। योजना के तहत जिले से करीब 22 हजार छात्रों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता से पहले इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने वाले 20 छात्रों को स्मार्ट फोन दिए गए, साथ ही डिग्री कॉलेजों के भी करीब 180 छात्रों को स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरित किए गए।
छात्रों के लिए 2600 स्मार्ट फोन और 2700 टैबलेट का आवंटन किया गया है। हालांकि आचार संहिता लागू होने के कारण फिलहाल इनका वितरण नहीं हो सकेगा। ऐसे में छात्रों की उत्सुकता बढ़ रही है, रोजाना स्कूलों में प्रधानाचार्यों से इस संबंध में जानकारी करने छात्र पहुंच रहे हैं।
प्रशासन जल्द कराए वितरण
शासन द्वारा टैबलेट मिलने की घोषणा से काफी खुशी हुई थी। चुनाव आचार संहिता के चलते वितरण नहीं हो पाया था। ऑनलाइन पढ़ाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।--सौरभ पुरी।--फोटो संख्या--02
ऑनलाइन पढ़ाई होगी आसान
सोशल मीडिया पर पढ़ाई करने के कई चैनल हैं, लेकिन इन्हें स्मार्ट फोन या टैबलेट से ही किया जा सकता है। कॉलेज जाकर रोजाना स्मार्ट फोन के बारे में जानकारी कर रहा हूं। --आकाश गिरी।--03
पढ़ाई का हो रहा नुकसान
स्मार्ट फोन, टैबलेट नहीं मिलने से छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। हापुड़ में चुनाव हो चुका है, स्कूलों में ही कार्यक्रम कर छात्रों को टैबलेट, स्मार्ट फोन वितरित किए जाने चाहिए।--बिट्टू कुमार।--फोटो संख्या--04
दो महीने से कर रहे इंतजार
शासन की घोषणा को करीब दो महीने बीत चुके हैं। लेकिन टैबलेट या स्मार्ट फोन नहीं मिल सके हैं। आधुनिक शिक्षा के लिए इनकी छात्रों को काफी जरूरत है। प्रशासन जल्द वितरण कराए। --सोनवीर कुमार।--फोटो संख्या--05
विज्ञापन

आदेश मिलने पर होगा वितरण-
आचार संहिता लागू है, चुनाव संपन्न होने के बाद शासन के आदेश पर छात्रों के लिए स्मार्ट फोन, टैबलेट का वितरण छात्रों को किया जाएगा। छात्रों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।--निशा अस्थाना, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें