फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में किशोर पास,14 दिन में 39 फीसदी ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण में किशोर पास, 14 दिन में 39 फीसदी ने लगवाया टीका
विज्ञापन

हापुड़। टीकाकरण में किशोरों ने बढ़कर उत्साह दिखाया है, महज 14 दिनों में 39 फीसदी (35 हजार) किशोर टीका लगवा चुके हैं। इस वर्ग का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हुआ था, कुल 94 हजार किशोरों को टीके लगने हैं। अब स्कूलों में अभियान शुरू कर दिया गया है, इसी महीने में शत प्रतिशत किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिले में इन दिनों टीकाकरण का सातवां चरण चल रहा है, तीन जनवरी से किशोर वर्ग के लिए अभियान चला था। बूथ, स्कूलों के साथ ही अस्पतालों में भी कैंप लगाकर इस वर्ग को अलग से टीके लगाए जा रहे हैं। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच तेजी से किशोरों को सुरक्षा कवच पहनाया जा रहा है। महज 14 दिन में ही 35 हजार किशोर टीकाकरण करा चुके हैं, जो उनकी उत्सुकता को दर्शाता है।
विज्ञापन

छह दिन में 2050 ने लगवाया बूस्टर डोज
फ्रंटलाइन, हेल्थलाइन और बुजुर्गों के लिए बूस्टर डोज का अभियान शुरू किया गया है। लेकिन यह वर्ग टीकाकरण में कम दिलचस्पी ले रहा है, आलम यह है कि छह दिन में सिर्फ 2050 ने ही बूस्टर डोज लगवाया है।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण की स्थिति
कुल डोज----1529608
पहला डोज---945430
दूसरा डोज---582128
बूस्टर डोज---2050
इसी महीने शत प्रतिशत होगा टीकाकरण
किशोर टीकाकरण में काफी उत्सुकता दिखा रहे हैं, इसी महीने के अंत तक शत प्रतिशत किशोरों को टीका लगा दिया जाएगा। अन्य लोग भी टीका अवश्य लगवा लें।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें