फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ : लंदन से लौटे युवक सहित 38 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ : लंदन से लौटे युवक सहित 38 मिले संक्रमित
विज्ञापन

हापुड़। लंदन से जिले में अपने ससुराल पहुंचे मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है, दो जनवरी को मरीज यहां आया था। पूरा परिवार बुखार से पीड़ित है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा है, इसके अलावा जिले में रविवार को 37 और संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 140 हो गई है।
विदेश से आए मरीज की ट्रेवलिंग हिस्ट्री से पता चला कि 31 दिसंबर को वह मुजफ्फरनगर आया था। इसके दो दिन बाद वह हापुड़ आ गया, अगले ही दिन उसे बुखार हुआ। कोरोना के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच की, इसमें मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, 14 दिन के अंदर कोरोना के लक्षण कभी भी उबर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में विदेश से आने के कारण मरीज को ओमिक्रॉन का संदिग्ध मरीज माना जा रहा है। एहतियातन उसका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा है, अन्य परिजनों के सैंपल भी लिए गए हैं।
इन इलाकों में मिले मरीज
लक्ष्मणपुरा में दो, मधुबन कॉलोनी में एक, कृष्णानगर में एक, लज्जापुरी में दो, सीएचसी में एक, धौलाना एलएनटी में एक, करीमपुरा में एक, नंगौला में दो, आदर्शनगर में एक, हापुड़ में पांच, पिलखुवा किशनगंज में एक, छिद्दापुरी में एक, रमपुरा में एक, रजनी विहार में दो, गढ़ में एक, मुरादपुर में दो, हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास एक, मोहम्मदपुर में एक, वझीलपुर में एक, सोंटावाली में एक, सिंभावली के हरोड़ा में एक, सिंभावली शुगर मिल में दो, रामनगर में एक मरीज मिले।
15 मरीजों में गंभीर लक्षण, अस्पताल में चल रहा उपचार
जिले में संक्रमित 140 मरीजों में 15 के अंदर गंभीर लक्षण देखे गए हैं। जिसके चलते इन मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि ओम आइसोलेशन में 125 मरीज उपचार पा रहे हैं।
735 लोगों की करायी गई जांच
जिले में रविवार को कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर 735 लोगों ने अपनी जांच करायी। इसमें 37 मरीज संक्रमित मिले। एंटीजन किट की जांच में 17, आरटीपीसीआर की जांच में 18, ट्रूनेट की जांच में दो मरीज संक्रमित मिले।
856 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी
कोरोना के मरीजों के संपर्क में आए करीब 856 लोगों के सैंपल मेरठ और हापुड़ की आरटीपीसीआर लैब में जांच को भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है, संभवत: सोमवार तक जांच रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ रहे मामले, बरतें सावधानी
सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, मास्क और सामाजिक दूरी का पालन हर हाल में करें। साथ ही टीकाकरण भी अवश्य कराएं। संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें