फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 70 फीसदी आबादी को लगा टीका, येलो श्रेणी में पहुंचा हापुड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 70 फीसदी आबादी ने लगवाया पहला टीका
विज्ञापन

हापुड़। जिले की 70 प्रतिशत आबादी को पहला टीका लगाया जा चुका है। शासन की समीक्षा में हापुड़ को येलो श्रेणी में रखा गया है, जो कुल श्रेणियों का दूसरा स्तर है। प्रथम स्थान पर पहुंचने के लिए पांच प्रतिशत और टीका लगाया जाना है। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से यह लक्ष्य पूरा करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। हालांकि अब निजी मेडिकल कॉलेजों के स्टाफ का सहयोग मांगा गया है।
जिले में कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था। 18 साल से ऊपर की करीब 10 लाख आबादी को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 11 महीने में 7.86 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। शासन की समीक्षा में हापुड़ को संतोषजनक स्थिति में पाया गया है।
विज्ञापन

हालांकि इन दिनों एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से जिला टीकाकरण में लगातार पिछड़ता जा रहा है। जिले की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी को टीका लगा है, शासन ने चार श्रेणियों में जिलों को बांटा हैं। इसमें हरा, पीला, ओरेंज, रेड श्रेणियां शामिल हैं।
विज्ञापन

श्रेणियों के अनुसार टीकाकरण
ग्रीन श्रेणी---75 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण
यैलो श्रेणी--70-74 प्रतिशत टीकाकरण
ओरेंज श्रेणी-65-69 प्रतिशत टीकाकरण
रेड श्रेणी--64 प्रतिशत से कम टीकाकरण
---
-जिले में टीकाकरण की स्थिति-
कुल टीकाकरण---
पहला डोज----
दूसरा डोज----
---
टीकाकरण ही बचाएगा
कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है, दोनों डोज समय से लेने पर महामारी का खतरा कम रहेगा। बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण कराएं, मेडिकल कॉलेजों का स्टाफ भी इसमें लगाया गया है।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें