फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उत्पादक बनेंगे किसान, बंजर भूमि पर लगेंगे सोलर प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली उत्पादक बनेंगे किसान, बंजर भूमि पर लगेंगे सोलर प्लांट
विज्ञापन

हापुड़। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए किसान अपने खेतों में सौर ऊर्जा स्टेशन स्थापित करा सकेंगे। यहां से उत्पादित उर्जा हापुड़ के सात मुख्य बिजलीघरों को सप्लाई होगी, जहां से कृषि फीडरों को दिनभर आपूर्ति मिलेगी। केंद्र सरकार की पीएम कुसुम योजना के तहत पावर कॉरपोरेशन 25 साल तक प्लांट से मिलने वाली सौर ऊर्जा का क्रय करेगा, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। किसान लीज पर भी भूमि दे सकते हैं या फिर खुद ही प्लांट को चला भी सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा पीएम कुसुम कंपोनेंट-सी के तहत किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विद्युत फीडरों को सौर ऊर्जा से सप्लाई दी जानी है। सोलर पावर प्लांट विद्युत सब स्टेशन की पांच किलोमीटर की परिधि में स्थापित कराए जाएंगे। जिससे उत्पादित सौर ऊर्जा का क्रय यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा बिडिंग में प्राप्त न्यूनतम टैरिफ पर किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों को सस्ती आपूर्ति देना उद्देश्य
सौर प्लांट में उत्पादित सौर ऊर्जा से सिर्फ ऐसे बिजलीघरों के फीडर का ऊर्जीकरण होगा, जिनसे कृषि फीडरों को ही आपूर्ति दी जाती है। इसका उद्देश्य किसानों को सस्ती दर पर आपूर्ति मुहैया कराना है, दिनभर इन फीडर को आपूर्ति मिलेगी। जिससे सिंचाई में भी किसानों को आसानी होगी।
ये सबस्टेशन हुआ चिन्हित
जिले में स्थित सबस्टेशन अतराड़ा, देहरा रामपुर, धीरखेड़ा, गोहरा, परतापुर, पिलखुवा, रामपुर को योजना में शामिल किया गया है। इन बिजलीघरों के कृषि फीडरों का ऊर्जीकृत किया जाएगा।
पात्रता एवं आवश्यक शर्तें
कोई भी इच्छुक भू स्वामी, कृषक, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, उद्यमी, सहकारी समिति लगभग चार एकड़ प्रति मेगावाट के अनुसार अपनी बंजर, अकृषक या चारागाह की भूमि को विद्युत उत्पादन संयंत्र के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

जल्द होगी बैठक
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा पीएम कुसुम कंपोनेंट सी योजना के तहत बिजलीघरों का सौर ऊर्जा से ऊर्जीकरण किया जाना है। इसके लिए जल्द ही अहम बैठक होगी। किसानों अपनी जमीन पर सौर ऊर्जा का प्लांट लगवा सकेंगे।--मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें