फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के 1.62 लाख उपभोक्ताओं को रेड नोटिस

विज्ञापन
बिजली के बिल जमा करने का काउंटर संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
बिजली के 1.62 लाख बकायेदारों को रेड नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। पावर कॉरपोरेशन ने राजस्व वसूली के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। लंबे समय से बिल जमा न करने वाले 1.62 लाख उपभोक्ताओं को रेड नोटिस जारी किए हैं। निगम द्वारा चलाई जा रही ओटीएस के तहत बिल जमा न कराने पर सभी के कनेक्शन काटे जाएंगे। 22 अक्तूबर से शुरू हुई इस योजना के तहत सरचार्ज माफ किया जाएगा।
एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के शुरू होने के बाद जिले में 38 हजार उपभोक्ताओं ने इसका लाभ लिया है। लेकिन यह अधिकारियों की उम्मीद से काफी कम है। जिले में बकायेदारों की संख्या करीब सवा दो लाख है। जिनमें 162572 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने या तो कनेक्शन लेने के बाद से ही बिजली का बिल जमा नहीं किया है या लंबे समय से बिल जमा न करने पर लाखों के बकायेदार बन गए हैं। तीस नवंबर तक ओटीएस लागू है। ज्यादा से ज्यादा बकायेदार योजना का लाभ उठाएं इसके लिए उपभोक्ताओं को रेड नोटिस जारी किया गया है। अगर बकाएदार बिल जमा नहीं कराते हैं तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे और आरसी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

---
बकायेदार उपभोक्ता
हापुड़ डिवीजन - 42096
पिलखुवा डिवीजन - 56646
गढ़ डिवीजन - 63830
सरकारी विभागों पर भी 20 करोड़ का बकाया
विद्युत निगम का सरकारी विभागों पर लगभग 20 करोड़ रुपया बकाया है। इन्हें भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसमें सबसे अधिक बकायेदारी पंचायती राज विभाग पर करीब 12 करोड़ है। बेसिक शिक्षा विभाग पर करीब 2.80 करोड़, पुलिस विभाग पर 84 लाख रुपये बकाया है। शासन से आए आदेशों में अब ग्राम प्रधानों को स्कूल, पानी की टंकी, पंचायत घरों का बिल राज्य वित्त से जमा करने का उल्लेख किया गया है। यह आदेश 14वें वित्त आयोग में जारी हुआ था।
विज्ञापन

बकायेदारों पर होगी सख्ती
ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। जो लोग इस योजना में भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्ती की जाएगी। - यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता, हापुड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें