फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श नगर को व्यवस्थाओं नहीं समस्याओं का बना दिया आदर्श

विज्ञापन
अनिश्चित काल भूख हड़ताल पर बैठे आदर्श नगर कॉलोनी के निवासी - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
आदर्श नगर को व्यवस्थाओं नहीं समस्याओं का बना दिया आदर्श
विज्ञापन

हापुड़। मोदीनगर रोड स्थित आदर्श नगर कालोनी के लोग जनसमस्याओं से जूझ रहे हैं। चार माह पूर्व मोहल्ले के लोगों ने पलायन के पोस्टर मकानों पर लगाए और कई दिन धरना प्रदर्शन चला। अधिकारियों ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। लेकिन समस्याओं का हल न होने पर अब मोहल्ले के लोगों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
आदर्श नगर कालोनी की गली नंबर 4 और 5 मेें रहने वाले लोग पिछले कई सालों से जलभराव, सड़क व नाली निर्माण, शुद्ध पेयजल आपूर्ति व अन्य समस्याओं से परेशान हैं। इसको लेकर कई बार सभासद, पालिकाध्यक्ष से भी मिल चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला। प्रशासनिक अधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। वर्तमान में हालात ऐसे हैं कि घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। सड़क पर कीचड़ होने के कारण आवागमन बाधित हो जाता है। संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं दूषित पेयजल की समस्या भी परेशानी का सबब बनी हुई है। बुधवार को मोहल्ला निवासी छिद्दा सिंह, पूनम, कृष्णा देवी, रामचंद्र, मूर्ति देवी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। समस्याओं का निस्तारण न होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जून में दिया था धरना, मिला आश्वासन
इन समस्याओं के समाधान के लिए मोहल्ले के लोगों ने जून में अपने घरों के बाहर बिकाऊ और पलायन संबंधी पोस्टर लगा दिए थे। जिससे प्रशासन भी सकते में आ गया था। इसके बाद लोगों ने जिला मुख्यालय पर भी धरना दिया था। डीएम ने दो महीने में समाधान करने का आश्वासन दिया, लेकिन आज चार माह बीत जाने के बाद भी हालात नहीं सुधरे।
50 से अधिक परिवार परेशान
आदर्श नगर के करीब 50 परिवार जनसमस्याओं से परेशान हैं। अब लोग आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। स्थानीय लोगों ने पालिका की लापरवाही को लेकर नाराजगी भी जताई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान कराने का कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता है तो यह लड़ाई सड़क तक जाएगी।
विज्ञापन

समस्याओं का जल्द होगा समाधान-
धरनारत परिवारों की जो भी समस्याएं हैं, उनके निस्तारण के लिए पहले भी अश्वासन दिया था। इस कार्य में किस स्तर पर देरी हो रही है, इसकी जांच कराकर समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।-श्रद्धा शांडिल्यायन, एडीएम, हापुड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें