हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया
हापुड़। साहिबाबाद निवासी महिला ने नगर के कुछ लोगों पर उसके भाई की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
साहिबाबाद के विक्रम नवीन एंक्लेव एक्सटेंशन निवासी प्रेमलता ने बताया कि हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी निवासी मंजू, महेश, वैशाली व एक अज्ञात व्यक्ति उसके भाई राहुल से रंजिश रखते थे और उन्होंने उसे हत्या की धमकी दी थी। आरोप है कि 20 अगस्त को इन लोगों ने राहुल को किसी बहाने से हापुड़ बुलाया और सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लज्जापुरी के निकट रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस में काफी शिकायतें की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जिसके बाद उसने कोर्ट का सहारा लिया। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।