फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन एजेंट से 1.40 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्शन एजेंट से 1.40 लाख की लूट
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटेल मार्ग पर बुधवार शाम दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर फाइनेंस कंपनी के एक कलेक्शन एजेंट से 1.40 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश लूट के बाद हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ी, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है।
जनपद मथुरा निवासी जगवीर ने बताया कि वह बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत है। कंपनी जरूरतमंदों को फाइनेंस करती है। बुधवार शाम वह बाइक से थाना हाफिजपुर क्षेत्र के आसपास के गांवों में रुपयों का कलेक्शन करने आया था। शाम के समय कलेक्शन के बाद वह गुलावठी लौट रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही वह गांव भटेल से आगे पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। जब तक वह खुद को संभल पाता, तब तक बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। बदमाश उससे बैग में रखे 1.40 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने पर उसने फोन कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

लूट की सूचना पर थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह, एसओजी टीम प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन की। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जल्दी ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें