फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट फंड कंपनी में निवेश कराने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिट फंड कंपनी में निवेश कराने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक ग्रामीण से आठ लोगों ने मिलकर एक कंपनी में रुपये निवेश कराने के नाम पर 30 लाख रुपये की रकम ठग ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी ललित कुमार ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि जनवरी 2020 में गांव के ही मुकेश, दिनेश, सुरेश, रोहित, अर्पित, आशीष, शिवम और आकाश उसके घर पहुंचे और चिट फंड कंपनी में रुपये निवेश कराने की स्कीम दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उससे कहा कि कंपनी में एक बार में रुपये निवेश करने पर 18 माह बाद रकम दोगुनी मिलेगी। इस बात को सुनकर पीड़ित ने मना कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने फिर से विश्वास बनाते हुए कहा कि रुपये निवेश करने के बाद यदि कोई दिक्कत आती है तो वह जिम्मेदार होंगे। जिनके चुंगल में फंसकर उसने पांच बार में 3 लाख 75 हजार, 5 लाख, 3 लाख, 8 लाख और 10 लाख रुपये निफ्टेक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खाते में ट्रांसफर करा दिया। जिसके बाद उसको कुछ दिन तक तो रुपये मिले, लेकिन तीन से चार माह बाद रुपये मिलने बंद हो गए। जिसकी जानकारी उसने कंपनी के एजेंट बनकर काम करने वालों से की। जिन्होंने उसकी बात को अनसुना कर दिया। जिसके बाद पैसे वापस मांगने का सख्त तकादा किया तो आरोपियों ने रुपये देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद मजबूरन पुलिस को इस बारे में सूचना दी और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर फर्जीवाड़ा कर रुपये हड़पने के मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर फर्जीवाड़ा और अमानत में ख्यानत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें