फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 41 गांव, 14 मोहल्लों में 16918 को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 41 गांव, 14 मोहल्लों में 16918 को लगा टीका
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बृहस्पतिवार को 41 गांव और 14 मोहल्लों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। शाम चार बजे तक 16918 लोगों ने टीके लगवाए। दूसरा डोज लगवाने के लिए कोठीगेट पीएचसी में लंबी लाइन लगी रहीं।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिले में टीकाकरण का छठा चरण चल रहा है। 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया है। बृहस्पतिवार को क्लस्टर एक्टिविटी चलाकर लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 41 गांव और 14 शहरी मोहल्लों में बनाए गए बूथों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शाम चार बजे तक 16918 लोगों ने टीके लगवाए।
गांव अल्लाह बक्सपुर, आलमनगर, नवादा खुर्द, पूठ, शंकर टीला, बागड़पुर, नैनापुर, भूनी, बक्सर, फूलड़ी, वैट, रतुपुरा, मुरादपुर, सैना, सिंहनपुर, रझैड़ा, अट्टा, श्यामपुर, औरंगाबाद, पीरनगर, सारिफपुर, अचपल गढ़ी, डूहरी, सिखैड़ा, खेरपुर, सलाई, गोंदी, अयादनगर, लालपुर, उपेड़ा, सूदना, चितौली, बनखंडा, सिमरौली, असौड़ा, कस्तला, अनवरपुर, छपकौली, झंडा, भटैल, मीरपुर, हसनपुर, भटियाना, बागड़पुर।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी : कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिले में टीकाकरण जारी है। लोग अपनी बारी पर टीका अवश्य लगवाएं। इसमें लापरवाही न करें, जिन लोगों को पहला डोज लग चुका है, वह दूसरा डोज भी लगवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें