फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लस्टर एक्टिविटी में 5695 को लगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लस्टर एक्टिविटी में 5695 को लगे टीके
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बृहस्पतिवार को क्लस्टर अभियान चलाकर 6 गांवों, दो मोहल्ला समेत 25 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 5695 लोगों को टीके लगाए गए। शनिवार को दूसरा डोज लगाने का अभियान चलेगा। शुक्रवार तक इसके लिए बूथ निर्धारित कर दिए जाएंगे।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को गांव हसनपुर, उदय रामपुर, खिचरा, ककराना, लक्षमण गढ़ी, रघुनाथपुर, रजनी विहार, सर्वोदय नगर में अभियान चलाया गया। इस दौरान 5695 लोगों ने टीकाकरण कराया। इसमें 3253 पुरुष और 2442 महिलाओं ने टीके लगवाए।
विज्ञापन

गांवों में टीकाकरण को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को भी अभियान जारी रहेगा, इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं, शनिवार को दूसरा डोज लगाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिसमें बूथों की स्थिति शुक्रवार तक स्पष्ट कर दी जाएगी। जिले में टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए 9500 वैक्सीन के डोज जिले को मिल गए हैं। इसमें सात हजार कोविशील्ड व 2500 कोवैक्सीन का स्टॉक मिला है।
विज्ञापन

डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी = जिले में वैक्सीन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं, इसके अनुसार टीकाकरण के बूथ भी लगाए जा रहे हैं। लोग अपनी बारी पर टीकाकरण अवश्य करा लें। इस अभियान में सभी लोग सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें