शहीदों के सम्मान में 65 महादानियों ने किया रक्तदान
हापुड़। कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के सम्मान में अमरउजाला फाउंडेशन व आभार ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में 65 महादानियों ने रक्तदान किया। इसमें पुलिस कर्मी, बिजली निगम के अधिकारी, किसान संगठन, राजनीतिक दलों के नेताओं समेत युवाओं ने बढ़ चढ़कर उत्साह दिखाया।
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित शुभम अस्पताल के आभार चैरिटेबल के ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर शुरू हुआ। हल्की बारिश में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। जैसे जैसे दिन बढ़ा, ऐसे ही रक्तदान करने वालों की संख्या बढ़ती गई।
शिविर में सर्वसमाज के लोगों ने हिस्सेदारी की। बिजली निगम के एसडीओ, यातायात पुलिस के अधिकारी, सिपाही, किसान संगठन के नेता, रालोद के जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में युवा रक्तदान करने पहुंचे। शाम पांच बजे शिविर में 65 लोगों ने रक्तदान किया। अस्पताल के संचालक डॉ संचिन बंसल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें इससे होने वाले फायदे की जानकारी दी।
इन महादानियों ने किया रक्तदान-
गौरव प्रताप, तुषार त्यागी, ज्ञानेश्वर त्यागी, मनीष चौधरी, टिंकू, कपिल त्यागी, मिंटू, हारून, सचिन त्यागी, वरुण शर्मा, साहित्य चौधरी, तुषार जैन, शोभित, चंद्र किरण, धर्मेेंद्र तोमर, सतेंद्र सिंह, सुभाष त्यागी, तरूण कंसल, सचिन शर्मा, रितिक कोशिक, नरेंद्र कुमार, रितिक त्यागी, राकेश कुमार, अभिषेक, प्रभव एच गौड़, जतिन चौधरी, सत्ती कुमार, अवी शर्मा, देवेंद्र, ललित कुमार, अमरेंद्र सिंह, सचिन, सुशील त्यागी, राजीव त्यागी आदि।