फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा-सपा में होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा-सपा में होगा मुकाबला
विज्ञापन

हापुड़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के लिए शनिवार को भाजपा और सपा द्वारा घोषित प्रत्याशियों ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन किया। भाजपा प्रत्याशी रेखा नागर और सपा प्रत्याशी रुचि यादव दोनों के ही नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। बसपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। ऐसे में दो जुलाई को मतदान के दिन बसपा और निर्दलीय दस प्रत्याशियों पर पूरा दारोमदार रहेगा।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन हुआ। भाजपा से घोषित प्रत्याशी रेखा नागर सबसे पहले प्रीत विहार स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंची और अपना नामांकन किया। इस दौरान भाजपा के विधायक विजयपाल आढ़ती, कमल सिंह मलिक, जिलाध्यक्ष उमेश राणा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद सपा और रालोद गठबंधन से घोषित प्रत्याशी रुचि यादव यहां समर्थकों के साथ पहुंची और अपना नामांकन किया। रुचि यादव सपा के पूर्व प्रदेश सचिव सतपाल यादव के भाई कुंवरपाल की पत्नी हैं। इस दौरान दोनों दलों के समर्थकों द्वारा जमकर नारेबाजी की। नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट के गेट पर ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रत्याशियों के कुछ समर्थकों ने कलक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने सभी को बाहर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों में नोकझोंक भी हुई।
एक बार बनी टकराव की स्थिति
नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर के बाहर दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए। रेखा नागर नामांकन करने जा रही थीं और रुचि यादव भी समर्थकों के साथ नामांकन करने आ गईं। ऐसे में दोनों के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी बढ़ते देख दोनों पक्षों के कुछ समझदार नेताओं ने दोनों दलों को शांत करा दिया।
बसपा और निर्दलीय सदस्य होंगे निर्णायक
बसपा और निर्दलीय दस सदस्य इस चुनाव में निर्णायक साबित होंगे। हालांकि दोनों ही दलों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बसपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती किसी दल को समर्थन न देने के साथ वोटिंग में हिस्सा न लेने की बात कह रहे हैं। जबकि निर्दलीय भी पत्ते नहीं खोल रहे हैं। कुल मिलाकर ये दस सदस्य ही निर्णायक साबित होंगे।
विज्ञापन

निष्पक्ष होगा चुनाव
भाजपा और सपा की दोनों प्रत्याशियों ने शांति पूर्वक ढंग से नामांकन किया है। जांच के बाद दोनों के ही नामांकन वैध पाए गए हैं। चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष कराया जाएगा।
-उदय सिंह, एआरओ/सीडीओ, हापुड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें