फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर चलती कार में लगी आग

विज्ञापन
बाबूगढ़ में हाइवे पर कार में लगी आग - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
हाईवे पर चलती कार में लगी आग
विज्ञापन

हापुड़। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 09 पर दौड़ रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार सवार लोगों ने बमुश्किल बाहर निकलकर जान बचाई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक कार जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।
विज्ञापन

पश्चिम विहार दिल्ली निवासी राहुल यादव पुत्र योगेंद्र यादव बृहस्पतिवार देर रात अपने एक दोस्त के साथ उत्तराखंड से दिल्ली लौट रहा था। जैसे ही कार एनएच-09 पर कुचेसर रोड चौपले के पास पहुंची तो कार में अचानक आग लग गई। इससे पहले कार सवार कुछ समझ पाते गाड़ी भी लॉक हो गई। राहुल ने बताया कि आननफानन में गाड़ी को सड़क किनारे लगाकर शीशे तोड़कर दोनों लोग कार से बाहर निकल गए, लेकिन तब तक कार आग का गोला बन गई थी। पीड़ित ने 112 पर मामले की सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, तब तक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। पुलिस शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जता रही है। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें