युवती ने पिता व भाई पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दो युवकों पर उसे और उसकी बहन को बदनाम करने और परिजनों को भड़काने का आरोप लगाया है। वहीं युवकों के बहकावे में आकर पिता व भाई पर उनकी हत्या की योजना बनाने का भी आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
सोमवार को थाने में तहरीर देते हुए एक युवती ने बताया कि गांव के ही रहने वाले दो युवक उसे और उसकी छोटी बहन पर तरह-तरह के आरोप लगाते हुए उन्हें बदनाम कर रहे हैं। वहीं आरोपियों ने उसके पिता और भाई को भी उनके खिलाफ भड़का दिया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवकों के बहकावे में आकर पिछले आठ दिनों से पिता और भाई उनकी पिटाई कर रहे हैं। परिजनों ने उनका खाना-पीना भी बंद करा दिया है। युवती ने बताया कि सोमवार की सुबह आरोपियों द्वारा भड़काने पर पिता और भाई ने उनकी हत्या करने की योजना बनाई और पिटाई करना शुरू कर दिया। पिता और भाई के चंगुल से छूट कर वह बहन के साथ थाने पहुंची। पीड़िता ने जान का खतरा बताया है। जिसने आरोपी युवकों समेत पिता व भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद