फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूराम हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूराम हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार बरामद
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने नहर पटरी पर गांव वैठ के निकट हुए बाबूराम शर्मा हत्याकांड के तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद किया है। वहीं एक आरोपी की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल को सिंभावली क्षेत्र में नहर पटरी पर बक्सर रेग्यूलेटर से वैठ की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति का लहूलुहान शव पड़ा मिला था। जिसकी हत्या ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर की गई थी। मृतक की शिनाख्त बाबूराम शर्मा निवासी गांव ईंटा करहेडा जनपद अमरोहा के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या में शामिल अनुज कुमार निवासी गांव बोन्ड्रा थाना अगौता जनपद बुलंदशहर, संदीप निवासी गांव बाहपुर थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर और विशाल निवासी गांव उदयपुर थाना बाबूगढ़ को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिंभावली थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार तीनों हत्यारोपियों को 6 घंटे के रिमांड पर लाए। इस दौरान पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर गांव मुरादपुर-हाजीपुर मार्ग पर एक कोल्हू के पास से हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद किया है। रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। सीओ ने बताया कि हत्याकांड में शामिल प्रदीप फौजी की पुलिस तलाश कर रही है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें