फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैना गांव में बकायेदारों के कनेक्शन काटने गए कर्मचारियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैना गांव में बकायेदारों के कनेक्शन काटने गए कर्मचारियों को पीटा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव सैना में बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने मारपीट की। जिसमें निगम के जेई समेत दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुस्साए ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए प्रदर्शन किया। वहीं एक्सईएन केपी पुरी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऊर्जा निगम के एक्सईएन केपी पुरी ने बताया कि मंगलवार को 33/11 केवी उपकेंद्र रमपुरा पर तैनात अवर अभियंता कुंवरपाल सिंह अपनी टीम के साथ सिंभावली क्षेत्र के गांव सैना में बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने और शिविर लगाने के लिए गए थे। कार्रवाई के दौरान दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने निगम की टीम के साथ अभद्रता करते हुए जेई कुंवरपाल की पिटाई करना शुरू कर दिया। बीच-बचाव कराने पर आरोपियों ने टीजीटू अंकित शर्मा को भी लाठी-डंडों से पीटा। जिससे दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आरोपियों ने अन्य कर्मचारियों के पास मौजूद सरकारी दस्तावेज फाड़ते हुए धमकी भी दी। इतना ही नहीं जेई का मोबाइल और 2500 रुपये लूट कर आरोपी भाग निकले। जिसके बाद निगम के कर्मियों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कार्रवाई के लिए किया प्रदर्शन
ऊर्जा निगम के कर्मियों से कनेक्शन काटने के दौरान हुई मारपीट की घटना से अन्य कर्मचारियों में रोष उत्पन्न हो गया। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कर्मियों की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
आरोपियों को नामजद करते हुए दी गई है तहरीर
गांव सैना में हुई मारपीट की घटना में 11 लोगों को नामजद करते हुए करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लूट, दस्तावेज फाड़ने के आरोप में तहरीर दी गई है।- केपी पुरी, एक्सईएन ऊर्जा निगम
विज्ञापन

सख्त होगी कार्रवाई
ऊर्जा निगम के दोनों घायल कर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- पवन कुमार, सीओ
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें