फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में नवजात की मौत पर भाकियू का हंगामा

विज्ञापन
सिंभावली पीएचसी पर हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : GARH
विज्ञापन
पीएचसी में नवजात की मौत पर भाकियू का हंगामा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पीएचसी में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय सचिव कुशलपाल आर्य ने कहा कि 9 मार्च को गांव सलारपुर निवासी प्रवीन की पत्नी शिल्पा को प्रसव पीड़ा होने पर पीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन प्रसव के उपरांत नवजात की मौत हो गई। नवजात की मृत्यु से परिवार सदमे में था, इसके बावजूद पीएचसी में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों ने परिजनों से 13 सौ रुपये जबरन ले लिए। पीड़ित परिवार के लोग पैसे देकर बिना किसी कार्रवाई अपने घर को लौट गए। लेकिन जब जानकारी मिली तो कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। वहीं पीएचसी में धरने की सूचना मिलते ही सिखैड़ा सीएचसी अधीक्षक आनंदमणि वहां पहुंचे। उन्होंने मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर विरेंद्र सिंह, पंकज सिंह, हरेंद्र पवार, शाहिद, राजेंद्र, रिफाकत चौधरी, सुमित, नितिन पूनिया, बंटी, तेजपाल सिंह, अमन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें