फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण रोकने के लिए गंगा में छोड़ी 1 लाख मछलियां

विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा की बीच धारा में मछली छोड़ते मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, संजीव बालियान, लक्ष्मी नाराय? - फोटो : GARH
विज्ञापन
प्रदूषण रोकने के लिए गंगा में छोड़ी 1 लाख मछलियां
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा प्रदूषण रोकने के लिए शुक्रवार को ब्रजघाट गंगा की बीच धारा में केंद्रीय मत्स्य पशु पालन एवं डेयरी मंत्री ने एक लाख मछलियां छोड़ी। इस दौरान गंगा को स्वच्छ बनाने का संकल्प भी दिलाया।
शुक्रवार को ब्रजघाट में स्वच्छता और नदी पालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मत्स्य पशु पालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला द्वारा किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने गंगा की बीच धारा में 1 लाख मछलियां छोड़ी। इस दौरान उन्होंने गंगा को स्वच्छ बनाने का संदेश भी दिया। बता दें कि कानपुर हेरिचरी से 3 लाख 20 हजार मछली मंगाई गई थी, जिसमें से गढ़ गंगा में एक लाख और बाकी मछलियों को अमरोहा में छोड़ा गया है। जिसमें भारत की प्रजाति राहू, कतलन और नायन प्रजाति की मछलियां शामिल थीं। इस दौरान नमामि गंगे की टीम को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गंगा में मछली होने से गंगा स्वच्छ होती है। लेकिन गंगा को साफ रखने की जिम्मेदारी हम लोगों की भी है, तभी गंगा की सफाई हो सकेगी। आने वाली पीढ़ी का यदि जीवन बचाना है तो नदियों की सफाई के लिए प्राथमिकता देनी होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान कराया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण चौधरी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक कमल मलिक और हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, ओमप्रकाश पहलवान, अंकुर सिरोही, गुरदीप सिंह, सुमन प्रकाश त्यागी, तारा केवट, गीता अग्रवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अधिकारी मौजूद रहे
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह, डीएम अनुज सिंह, सीडीओ उदय सिंह, एएसपी सर्वेश मिश्रा, एसडीएम अरविंद द्विवेदी, तहसीलदार विवेक भदौरिया, सीओ पवन कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें