फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले रूठे किसानों को मना लेगी भाजपा : बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव से पहले रूठे किसानों को मना लेगी भाजपा : बालियान
विज्ञापन

हापुड़। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि किसानों की नाराजगी पार्टी के लिए अधिक दिनों तक चलने वाली नहीं है। रूठे किसानों को विधानसभा चुनावों से पहले मना लिया जाएगा। सरकार प्रयास में लगी है। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत के श्रीनगर स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
संजीव बालियान ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को 2017 में 380 सीटें मिली थी। लोकसभा चुनाव में प्रदेश से 60 सांसद चुनकर संसद पहुंचे थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटें 400 के पार पहुंचेंगी और प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार आएगी। संजीव बालियान ने लखीमपुर में हुई घटना पर दुख जताते हुए कहा कि घटना में लिप्त दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसकी उच्चस्तरीय जांच हो रही है। लेकिन कुछ दल इसे लेकर राजनीति कर रहे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने एक सवाल पर कहा कि नगरपालिका परिषद हापुड़ के पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत की गढ़ विधानसभा से दावेदारी का आवेदन स्वीकार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व मंत्री का पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत के निवास पहुंचने पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। पालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, विधायक विजयपाल आढ़ती, अमित सिवाल, प्रवीन सेठी, ताराचंद ने केंद्रीय मंत्री को श्रीराम दरबार का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें