फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की निशानदेही पर चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी की निशानदेही पर चाकू बरामद
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। जनपद मेरठ निवासी महिला की हत्या कर शव शरीफपुर के जंगल में फेंकने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन

सिंभावली थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि आठ सितंबर को क्षेत्र के गांव शरीफपुर के जंगल में एक महिला का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी विजय ने अपनी माता लक्ष्मी के रूप में की। मेरठ क्षेत्र के गांव दतावली निवासी अजय कुमार उर्फ टिंकू पर लक्ष्मी की हत्या कर शव शरीफपुर के जंगल में नाले में फेंकने का आरोप लगाया था। विजय के अनुसार लक्ष्मी उसके पिता को छोड़कर करीब 13 सालों से अजय के साथ रह रही थी। जिसने चरित्र पर संदेह के चलते उसकी हत्या की। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि अजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई, जिसे बृहस्पतिवार को जनपद मेरठ के कस्बा किठौर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर चाकू को शरीफपुर के जंगल में घटना स्थल से कुछ दूरी पर नाले में से बरामद कर लिया गया है। हत्यारोपी अजय कुमार उर्फ टिंकू को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें