फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर युवक की मौत, शव से गुजरे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर युवक की मौत, शव से गुजरे वाहन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सिखैड़ा ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। रात के समय काफी देर तक वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे। शव क्षत विक्षत हालत में मिला।
सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा निवासी इकराम(41) वर्ष बुधवार की रात करीब आठ बजे खाना खाकर टहलने निकला था। लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा। परिजनों के तलाश करने पर उन्हें इकराम का शव क्षत-विक्षत हालत में नेशनल हाईवे पर सिखैड़ा ओवरब्रिज पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

काफी देर तक शव के ऊपर से गुजरते रहे वाहन
इंस्पेक्टर ने बताया कि हाईवे पर पुल पर घूमने के दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर इकराम की मौत हो गई। रात में अंधेरा होने के चलते कई वाहन शव के ऊपर से होकर गुजरे, जिससे शव क्षत विक्षत हो गया।
विज्ञापन

बिना कार्रवाई परिजनों ने किया सुपुर्दे खाक
इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई न करने का आग्रह किया गया। जिसके चलते पंचनामा भरकर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक को गमगीन माहौल में बृहस्पतिवार की सुबह सुपुर्दे खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें