फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को बनाया बंधक तो मिल ने दिया 50 करोड़ का चेक

विज्ञापन
गढ़ में गन्ना समिति परिसर में गन्ना भुगतान न होने पर प्रदर्शन करते भाकियू भानु कार्यकर्ता। - फोटो : GARH
विज्ञापन
अधिकारियों को बनाया बंधक तो मिल ने दिया 50 करोड़ का चेक
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने पर भाकियू भानु ने गन्ना समिति परिसर में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने भुगतान नहीं मिलने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। करीब पांच घंटे के बाद मिल प्रबंधन और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर भुगतान के लिए 50 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इसके बाद किसानों ने धरना स्थगित किया।
बृहस्पतिवार को भाकियू भानु के प्रदेश महासचिव सरनजीत गुर्जर और जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान सिंभावली में सहकारी गन्ना समिति परिसर में एकत्र हुए। जहां उन्होंने सिंभावली शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन शुरू किया। इस मौके पर युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नुसरत सेठ ने कहा कि मिलों द्वारा आगामी पेराई सत्र की तैयारी शुरू कर दी हैं, लेकिन अभी तक पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान किसानों को नहीं दिया। इसके चलते किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मिल प्रबंधन और प्रशासन सुनवाई के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने दिया समर्थन
भाकियू भानु के धरना प्रदर्शन के समर्थन में दर्जनों गांवों के प्रधान भी शामिल हुए। प्रधान रजनीश, मनोज कुमार पालीवाल, मूलचंद त्यागी, सुखपाल, अमित प्रधान, रविंद्र प्रधान ने कहा कि यदि जल्द बकाया भुगतान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
दो घंटे तक धूप में बैठाए रखे अधिकारी
भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे शुगर मिल सीजीएम करन सिंह, जीएम गन्ना अमानुल्ला खान को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। दो घंटे तक दोनों अधिकारी किसानों के साथ धूप में बैठे रहे। जिसके बाद एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर धरना स्थल पर पहुंचे। जिन्होंने किसानों को समझाते हुए शाम चार बजे 50 करोड़ रुपये का चेक भुगतान के लिए सौंपा। वहीं, शेष भुगतान के लिए 30 दिसंबर तक का समय मांगा। इसके बाद किसान शांत हुए और करीब पांच घंटे बाद धरना स्थगित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेंद्र गुर्जर, सुभीश त्यागी, अजय त्यागी, अमित, कृष्णवीर गब्बर, मोनिका तेवतिया, जितेंद्र नागर, आदेश गुर्जर, डब्बू त्यागी, फिरासत अली, योगेश त्यागी, राजकुमार आर्य समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें