फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गी फार्म खोलने के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्गी फार्म खोलने के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली के एक कारोबारी से गांव खिलवाई के तीन ग्रामीणों ने मुर्गी फार्म खोलने और भूमि दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
दिल्ली बुराड़ी निवासी होटल कारोबारी बलराम त्यागी ने न्यायालय के आदेश पर गढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गढ़ क्षेत्र के गांव खिलवाई में उसकी पहचान हैं। खिलवाई निवासी कांति प्रसाद ने अक्तूबर 2020 में मुर्गी फार्म खोलने के लिए उसे 33.48 कच्चा बीघा भूमि प्रतिवर्ष 4 लाख 18 हजार 500 रुपये किराए पर 10 वर्ष के लिए एंग्रीमेंट किया। जिसमें शिवकुमार त्यागी और विनय बतौर गवाह शामिल रहे। पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपियों को पांच लाख 18 हजार 500 रुपये दो बार में दे दिए। जिसमें एक वर्ष का अग्रिम किराया शामिल हैं। जिसके बाद उसने उक्त भूमि पर मुर्गी फार्म का कार्य शुरू कर दिया, जिसमें करीब 1, 24,64,052 रुपये का खर्चा आया। उसने मुर्गी फार्म को सुचारू रूप से चलाने और कार्यालय बनाने के लिए सभी सामान जुटा लिया, लेकिन कुछ समय बाद ही आरोपी पक्ष ने उसे काम करने से रोक दिया और उक्त भूमि समेत उसके सामान पर कब्जा कर लिया। जब उसने आरोपियों से इस संबंध में वार्ता की, तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उसने गढ़ कोतवाली समेत उच्चाधिकारियों को भी शिकायती पत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसे न्यायालय का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजय चौधरी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत समेत अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें