फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मार्च से हापुड़ डिपो में प्रोत्साहन योजना शुरू

Thu, 17 Mar 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : file photo
विज्ञापन
होली के मद्देनजर हापुड़ डिपो के अफसरों ने यात्रियों को बेहतर बस सुविधा देने की रणनीति बना ली है। 20 मार्च से डिपो में प्रोत्साहन योजना शुरू होगी। लगातार नौ दिन तक ड्यूटी करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। वर्कशॉप कर्मियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 110 बसें चलती हैं। का संचालन होता है। होली के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसों का संचालन काफी हद तक प्रभावित हो जाता है। इस बार यात्रियों को होली पर बेहतर बस सुविधा मिलेगी। 20 मार्च से डिपो में प्रोत्साहन योजना शुरू होगी।

योजना के तहत लगातार 9 दिन तक कार्य करने वाले चालक/परिचालकों को 2700 किमी बस चलाने पर एक मुश्त 3150 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 10 दिन तक कार्य करने वाले कर्मियों को 3500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं वर्कशॉप में कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी 9 दिन ड्यूटी करने पर 958 रुपये व 10 दिन कार्य करने पर 1062 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यदि कोई कर्मचारी एक दिन भी अनुपस्थित रहा तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। निर्धारित किमी से अधिक गाड़ी चलाने वाले संविदा कर्मियों को प्रति किमी 55 पैसे की दर से अलग से भुगतान किया जायेगा।

प्रोत्साहन योजना डिपो में 20 मार्च से लागू होगी। यह योजना 29 मार्च तक लागू रहेगी। सभी कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई हैं। - धीरज सिंह पवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें