फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में जिम ट्रेनर की मौत

Sat, 22 Jun 2024 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आवास विकास कालोनी में एक जिम ट्रेनर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि स्कूटी फिसलने से राहुल की मौत हुई है।
विज्ञापन

नगर के बुर्ज मोहल्ला निवासी राहुल जोशी का आवास विकास कॉलोनी में जिम है। शुक्रवार रात को जिम बंद कर वह स्कूटी से घर जा रहा था, इसी दौरान स्कूटी फिसलने के कारण अचानक उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजन ने युवक को जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी रूपल का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि दुर्घटना के कारण मौत होने की आशंका है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें