फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज में एक करोड़ और कार न देने पर उत्पीड़न का आरोप

Sat, 22 Jun 2024 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवी करीम निवासी विवाहिता ने दहेज में एक करोड़ रुपये और कार मांगने का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी पूनम ने बताया कि 26 फरवरी 2020 उसकी शादी अमित कुमार निर्मल के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। अक्तूबर 2022 में वह गर्भवती हो गई। उसकी सास व ननद ने उसका परीक्षण कराया। इस दौरान दोनों ने गर्भ में लड़की होना बताकर उसकी जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक करोड़ रुपये व कार की मांग कर उसका उत्पीड़न करने लगे। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें