फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवैध रूप से पटाखे बेचने पर युवक को पकड़ा

Thu, 10 Oct 2024 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शंभूपुरा में अवैध रूप से पटाखे बेच रहे युवक को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये के पटाखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार की देर रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह व एसएसवी चौकी प्रभारी नवनीत सिंह दिल्ली रोड स्थित अपना घर कॉलोनी कट के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने मोहल्ला शंभूपुरा स्थित एक मकान से पटाखे बेचने व भंडारण करने उन्हें सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मोहल्ला स्थित मकान में पहुंची। इस दौरान एक आरोपी मकान की छत से दूसरे मकान की छत से भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिर तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मकान से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। आरोपी की पहचान सन्नी निवासी मोहल्ला शंभूपुरा के रूप में हुई है। एसएसवी चौकी प्रभारी की तहरीर पर आरोपी सन्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें