फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली नगर कीर्तन यात्रा

Mon, 11 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो/गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
नगर कीर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खालसा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गांव भगवंतपुर के गुरुद्वारे से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। इसमें हिमाचल प्रदेश से आई गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को सिंभावली गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने अरदास की। ज्ञानी कर्मवीर सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कर गुरु नानक देव के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई।

इसमें गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के आगे हिमाचल प्रदेश के अनंतपुर साहिब गुरुद्वारे से आई गतका पार्टी ने आंखें बंद कर निशाना साधने, शरीर के ऊपर से कार उतरवाने, छाती पर बर्फ की सिल्ली तोड़ने जैसे हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिला सेवादारों ने सड़क पर सफाई की। रागी जत्थों ने गुरुवाणी का पाठ कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें